ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शनि बाजार और लालकुआं कार रोड में भारत सरकार की सेतु प्रबंधन योजना से दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने इनकी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। भारत सरकार ने सबसे व्यस्त सड़क में जो रेलवे लाइन को पार करती हैं उन पर रेलवे ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया है.शनि बाजार रेलवे क्रॉसिंग और लालकुआं कार रोड की रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज बनाने को सहमति दे दी गई है

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

शनि बाजार में 60 मीटर का पुल बनेगा इस सड़क के दोनों ओर सर्विस लेन भी बनेंगी पुल के दोनों और 220 मीटर की सड़क भी बनाई जाएगी। कार रोड रूट को जाने वाले रास्ते पर रेलवे लाइन के ऊपर 10 मीटर चौड़ाई का 140 मीटर लंबा पुल बनेगा। पुल बनाए जाने के लिए दोनों और 440-440 मीटर की 2 सड़के भी बनेंगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

ओवरब्रिज बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण भी करना होगा। लाल कुआं में बिजली पानी की लाइन लोगों को विस्थापित करने भवन और जमीन का मुआवजा देने में 49.46 करोड रुपए खर्च होंगे लोगों को सर्कल रेट का 4 गुना मुआवजा दी जाएगा इधर लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजी गई डीपीआर के अनुसार शनि बाजार में ओवरब्रिज बनाने में 34.69 करोड़ और लालकुआं में ओवरब्रिज बनाने में ₹59 करोड़ का खर्च आएगा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad