खबर शेयर करें -

मेंष राशि – ( 21 मार्च- 20 अप्रैल) पैसा है तो नए वेंचर में हाथ आजमाएं। अपने फिटनेस को लेकर संतुष्ट रहेंगे। पेशेवर छवि का ध्यान रखना जरुरी है। घरेलू स्तर पर किए काम प्रशंसा दिलाएंगे।

खास लोकेशन पर घूमने जा सकते हैं।

लकी नंबर : 1 लकी कलर : ब्राउन

वृषभ राशि – ( 21 अप्रैल – 20 मई)
फैमिली ट्रिप पर जाना रोमांचक रहेगा। अच्छी सैलरी वाली जॉब ऑफर होगी I बीमार पैरेंट्स की सेहत में सुधार दिखेगा। वित्तीय स्तर पर मजबूत स्थिति में रहेंगे। आपके व्यवहार से फैमिली खुश रहेगी।

लकी नंबर : 22 लकी कलर : डार्क ग्रे

मिथुन राशि –( 21 मई – 21 जून)
कार्यक्षेत्र में किसी की मनमानी रोक पायेंगे। स्पोर्ट्स एक्टिविटी आपको फिट रखेगी I स्पाउस का खराब मूड ठीक कर सकते हैं। सही मैनेजमेंट से बैंक बैलेंस हेल्दी रहेगा।

लकी नंबर : 18 लकी कलर : मैजेंटा

कर्क राशि – (22 जून – 22 जुलाई)
अच्छे निवेश आपको वित्तीय सुरक्षा देंगे। ट्रिप पर जाने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र के पेंडिंग काम पूरे हो जाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा कर पायेंगे। घर बनवाने की योजना बन सकती है।

लकी नंबर : 8 लकी कलर : ऑरेंज

सिंह राशि – (23 जुलाई -23 अगस्त)
परिवार में शांति मानसिक सुकून देगी I कलिग्स पर आपका भरोसा बना रहेगा। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न आएगा। बचपन से जुड़ी याद ताजा होने वाली है। अपने प्रयास से फिट और स्वस्थ रहेंगे।

लकी नंबर : 11 लकी कलर : पर्पल

कन्या राशि – ( 24 अगस्त- 23 सितंबर)
वर्कप्लेस की समस्याएं दूर हो जाएंगी। घरेलू माहौल उत्साहजनक रहने वाला है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल साबित होगा। डाइट में बदलाव एनर्जेटिक बनाए रखेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ नया कर पायेंगे। तनाव से बचने का प्रयास कर सकते हैं।

लकी नंबर : 2 लकी कलर : व्हाइट

तुला राशि – ( 24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
प्रोफेशनल क्षेत्र में नए क्लाइंट बनेंगे। आर्थिक स्तर पर स्थिति अनुकूल है। घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। फिटनेस को लेकर जागरुकता बढ़ेगी। फैमिली गेदरिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

लकी नंबर : 1 लकी कलर : गोल्डन

वृश्चिक राशि – ( 24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
सामाजिक सरोकार रखना सुकून देगा। ट्रैवल के शौकीन लोग कुछ नया करेंगे। प्रॉपर्टी विवाद बातचीत से सुलझा लेंगे। आर्थिक मंदी से निजात मिलने वाली है। अपनी डाइट को लेकर कान्शस रहेंगे।

लकी नंबर : 3 लकी कलर : डार्क येलो

धनु राशि – ( 23 नवंबर – 21 दिसंबर)
बड़ी स्कीम में निवेश करने वाले हैं। अपना घर लेने का सपना पूरा होगा। स्वास्थ संबंधी चिंताएं दूर हो जाएगी। काम और फैमिली के बीच बैलेंस बनाएं। ऑफिस में आपकी अहमियत बढ़ेगी।

लकी नंबर :4 लकी कलर : बेज

मकर राशि – ( 22 दिसंबर- 21 जनवरी)
पेशेवर क्षेत्र में कुछ बड़ा कर पायेंगे। मेहनत का फल मिलने की उम्मीद है। परिवार में कोई आयोजन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। आमदनी बढ़ाने के रास्ते निकालने होंगे।

लकी नंबर : 17 लकी कलर : नेवी ब्लू

कुंभ राशि – ( 22 जनवरी- 19 फरवरी)
सकारात्मक सोच आपको मोटिवेटेड रखेगी I पेशेवर क्षेत्र में अच्छी इमेज बना पायेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में पहचान बढ़ने वाली है। स्पोर्ट्सपर्सन अपनी फिटनेस से संतुष्ट रहेंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरुरी है।

लकी नंबर :7 लकी कलर : सैफ्रॉन

मीन राशि – ( 20 फरवरी – 20 मार्च)
मनपसंद जगह पोस्टिंग मिल सकती है। फिजिकल फिटनेस को लेकर गंभीर रहेंगे। अच्छा बजट कटौती में मदद कर पायेगा। गेस्ट के आने से घर में रौनक रहेगी। ऑफिशियल ट्रिप पर जाना पड़ सकता है। सोशल इवेंट का आयोजन कर सकते हैं।

लकी नंबर : 2 लकी कलर : क्रीम

You missed