खबर शेयर करें -

लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आ रही है। शनिवार को SIR से जुड़ी जांच के सिलसिले में बिंदुखत्ता पहुंचे सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड शासन  मस्तू दास को स्थानीय ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

इंदिरा नगर में पूर्व सैनिक रमेश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारी, देहरादून के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बिंदुखत्ता के 32 गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग रखी। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडेय और तहसीलदार लालकुआं ईश्वर सिंह भीमा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

पंचायत चुनाव में भागीदारी का मुद्दा

ग्रामीणों ने कहा कि बिंदुखत्ता के 32 गांव राजस्व ग्राम की श्रेणी में नहीं होने के कारण यहां के लोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान कर पाते हैं, लेकिन पंचायत स्तर के चुनावों में उन्हें भागीदारी का अधिकार नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत चुनावों में मतदान के अधिकार की मांग उठाई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं होने के कारण क्षेत्र के विकास और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी कई समस्याएं बनी हुई हैं। ग्रामीणों का दावा है कि वन अधिकार अधिनियम के तहत प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद बिंदुखत्ता को अभी तक राजस्व ग्राम घोषित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले- खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया

15 अगस्त से जारी है पदयात्रा

ग्रामीणों के मुताबिक, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर क्षेत्र में आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में 15 अगस्त से पदयात्रा निकाली जा रही है। आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 27 सितंबर को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी है।

2027 से पहले फैसला नहीं तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं दिया गया, तो क्षेत्र के करीब 30 से 40 हजार मतदाता चुनाव बहिष्कार का फैसला ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  27 सितंबर की राजस्व गांव यात्रा को लेकर संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट की अपील: "चाहे आंधी आए या बारिश, हमारा मनोबल नहीं डिगेगा"वीडियो

ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से शासन तक अपनी मांग पहुंचाते हुए बिंदुखत्ता को जल्द राजस्व ग्राम घोषित करने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे क्षेत्रवासियों को पंचायत चुनाव में भागीदारी का अधिकार मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का रास्ता भी आसान होगा।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व सैनिक रमेश जोशी, विक्रम धामी, राजेश भट्ट, गणेश पांडे, दयाकिशन जोशी, रमेश भट्ट समेत अन्य स्थानीय नागरिक एवं पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad