ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

फ्री गेहूं, चावल-चीनी पर सकंट गहराने लगा है। ऐसे में राशन उभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देहरादून जिले में गूलरघाटी स्थित खाद्य गोदाम के वरिष्ठ विपणन अधिकारी के सस्पेंड होने के बाद से गोदाम से 203 राशन की दुकानों को अप्रैल का राशन जारी नहीं हो पाया

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

इससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। जिलाधिकारी ने 26 मार्च को खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया था, तब कई अनियमितताएं सामने आईं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

अनाज के सैंपल फेल होने पर जिलाधिकारी ने कई कुंतल अनाज नष्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वरिष्ठ विपणन अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन, इस कार्रवाई के बाद गोदाम से अप्रैल का राशन दुकानों को जारी नहीं हो पाया है।

गोदाम से देहरादून के 203 डीलरों के साथ दूसरे जिलों में भी अनाज की सप्लाई होती है। सभी जगह सप्लाई प्रभावित हो गई है। अमूमन महीने की पहली तारीख से राशन डीलर गोदाम से अनाज लेकर अपने उपभोक्ताओं को वितरित करना शुरू कर देते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ में थान सिंह बिष्ट की नई पारी का आगाज, भव्य समारोह में हुआ जोरदार स्वागत; मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad