खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य और प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लालकुआं और बिंदुखत्ता क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग, औषधि विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की। इस दौरान बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहे एक क्लिनिक को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया, साथ ही संचालक पर 50,000 रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:घरेलू कलह में महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

​मिली जानकारी के अनुसार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भंडारी, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट व अर्चना, पुलिस प्रशासन और स्थानीय तहसील की संयुक्त टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में चल रहे कई मेडिकल स्टोरों और चिकित्सा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के तहत राकेश मेडिकल स्टोर, अलसफा मेडिकल स्टोर, गोपाल मेडिकल स्टोर और गंगवार मेडिकल स्टोर की जांच की गई।

रॉय क्लिनिक पर गिरी गाज

जांच के दौरान ‘रॉय क्लिनिक’ में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध संचालन पाया गया। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को तुरंत बंद कराया और संचालक का 50 हजार रुपये का चालान काटा।

 

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: (breaking) विधायक सहयोगी सोनू पांडे का निधन

​संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर और क्लिनिक संचालकों को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि वे निर्धारित मानकों और नियमों का पूरी तरह पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।