ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चंपावत: मानसून सीजन व भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर रात में यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही कब तक यात्रा बंद रहेगी, इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है. प्रतिबंधित अवधि में किसी भी दुर्घटना या अवैध वाहन संचालन की स्थिति में संबंधित थाना, चौकी प्रभारी पूरी तरह उत्तरदायी होंगे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा टनकपुर घाट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर 1 जुलाई से अग्रिम आदेशों तक रात्रि कालीन वाहनों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा ने ने बताया कि यह निर्णय संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन, दुर्घटनाओं एवं अन्य आपदा जनित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. सीओ वंदना वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया चंपावत से घाट की ओर रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक, बनलेख से टनकपुर की ओर रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक, ककराली गेट से चंपावत की ओर रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

आपातकालीन स्थिति में ही वाहनों को संचालन की अनुमति दी जाएगी. आदेशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रतिबंधित अवधि में किसी भी दुर्घटना या अवैध वाहन संचालन की स्थिति में संबंधित थाना,चौकी प्रभारी पूरी तरह उत्तरदायी होंगे. एम्बुलेंस, अग्निशमन एवं अन्य अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे. यदि किसी अन्य वाहन का प्रतिबंधित अवधि में संचालन आवश्यक हो, तो क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी स्थिति की समीक्षा कर अनुमति देने के लिए अधिकृत होंगे.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad