ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

खटीमा: उधम सिंह नगर के खटीमा तहसील परिसर में एक व्यक्ति ने ज्वलनशील प्रदार्थ छिड़ककर खुद को आग लगा दी. पुलिस ने व्यक्ति को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया, जहां व्यक्ति की गंभीर हालत के देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति 60 फीसदी जल चुका है.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

खटीमा तहसील परिसर में मंगलवार शाम लगभग 6 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पारिवारिक जमीनी विवाद से पीड़ित एक व्यक्ति ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली. खुद पर आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान खटीमा दियूरी निवासी नारायण सिंह के रूप में हुई. घटना के दौरान मौजूद स्टांप वेंडर राशिद अंसारी और अजीम सहित अन्य लोगों ने तुरंत कंबल डालकर और मिट्टी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही खटीमा कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच आग की वजह से बुरी तरह झुलसे घायल नारायण सिंह को 108 एंबुलेंस से तत्काल नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचाया. तहसील परिसर में इस घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं सरकारी अस्पताल में चिकित्सक डॉ. मनी पुनियानी ने प्राथमिक उपचार कर घायल व्यक्ति को इलाज हेतु हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया. व्यक्ति लगभग 60 फीसदी जल चुका है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

मौके से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारायण सिंह अपने पिता की खरीदी 46 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर तहसील पहुंचा था. लेकिन आखिर क्यों आवेश में आकर खुद पर आग लगाकर आत्मघाती कदम उठाया ? इस विषय की फिलहाल जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad