ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक दामाद द्वारा उधार दिए गए लाखों रुपये मांगना ससुर को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने बेटों और साथियों के साथ मिलकर आधी रात उसके घर पर हमला बोल दिया। हमले में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

क्या है मामला?
गौजाजाली जोशी विहार निवासी आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने दो साल पहले अपने ससुर अशफाक (निवासी आज़ादनगर, बनभूलपुरा) को एक मकान बेचा था, जिसकी 6 लाख रुपये की बकाया रकम अभी तक नहीं मिली थी। कई बार पैसे मांगने के बावजूद ससुर ने टालमटोल की, जिसके बाद आफताब की पत्नी महविश ने भी अपने पिता और भाइयों से पैसे लौटाने को कहा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती सड़क हादसे में घायल, पत्नी को भी आई चोटें; हालत में सुधार

लेकिन यह बात अशफाक और उसके बेटों को नागवार गुजरी।

आधी रात हमला
27-28 मार्च की रात करीब ढाई बजे, साले सज्जाद और अब्बास अपने साथ अल्माज, अब्दुल कादिर और 20-25 अन्य लोगों को लेकर आफताब के घर पहुंचे और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

  • हमले में आफताब और उसके परिवार को बुरी तरह पीटा गया।

  • जब बहन बचाव के लिए आई, तो हमलावरों ने उसे भी मारा।

  • इलाके के लोग डर के मारे बीच-बचाव नहीं कर सके।

  • किसी तरह आफताब के भाई आरिफ ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

 

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad