ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले युवक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना का पता लगते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

एसएसपी का बयान

मामले पर पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की सीधी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मृतक द्वारा भाजपा नेता पर लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी आधार पर आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

मृतक युवक ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में सीधे-सीधे भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर वित्तीय लेनदेन का दबाव बनाने और प्रताड़ना का आरोप लगाया। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

जांच जारी, कई बिंदुओं पर हो रही पड़ताल

पुलिस का कहना है कि अभी मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन में वास्तव में क्या विवाद था, और क्या कोई अन्य लोग भी इसमें शामिल थे। साथ ही युवक के परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।