खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले के ग्राम जामनखाल निवासी बुजुर्ग ने नशे की हालत में घर में बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया. कुछ देर बाद बुजुर्ग की तबीयत खराब होने लगी तो घर में मौजूद लोगों को मामले की जानकारी हुई. परिजनों ने तुरंत बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया. लेकिन कुछ घंटों बाद ही बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह रावत और कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम जमाला निवासी 67 वर्षीय भगवान सिंह रविवार को रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने पौड़ी आए थे. शादी में उन्होंने शराब पी ली. शादी से घर लौटने के बाद उन्होंने नशे की हालत में घर में बिसलेरी की बोतल में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया. कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई.

यह भी पढ़ें -  (Big breking)घरेलू गैस की आपूर्ति रहेगी सुचारु, घबराने की जरूरत नहीं: सुरुची इंडेन गैस सर्विस

परिजनों के अनुसानर, 67 वर्षीय बुजुर्ग भगवान सिंह ने नशे की हालत में शराब समझकर टॉयलेट क्लीनर पी लिया. तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती करवाया गया. जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई. कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. सोमवार को परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया.