ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के ग्राम पूछडी क्षेत्र में रहने वाले 141 परिवारों के करीब एक हजार लोगों पर संकट के बादल मंडरा रहे है. वन विभाग ने 141 परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया है. बताया जा रहा है कि सभी परिवार वन भूमि की जमीन पर अवैध रूप से रहे है. वहीं ग्रामीणों ने भी वन विभाग की इस कार्रवाई का विरोध किया है.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

अतिक्रमणकारियों को जारी किया गया नोटिस: जानकारी के मुताबिक गुरुवार 17 अक्टूबर को एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी सहित वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पूछडी ग्राम क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान संयुक्त टीम ने पाया कि वन भूमि की जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ घर बनाए गए है. प्रशासन और वन विभाग ने नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों से दो दिन के भीतर भूमि खाली करने को कहा है.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

ग्राणीमों ने किया कार्रवाई का विरोध: प्रशासन ने साफ किया है कि यदि दो दिनों के अंदर अतिक्रमणकारियों ने जगह खाली नहीं की तो पुलिस-प्रशासन अपनी कार्रवाई शुरू कर देगा. आज भी कुछ महिलाओं की पुलिस के साथ झपड़ हुई थी, लेकिन माहौल को शांत कर लिया गया था.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

संयुक्त संघर्ष समिति बनाएगी रणनीति: वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई का संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध किया है. उन्होंने प्रशासन पर पूछड़ी गांव के ग्रामीणों को आतंकित करने पर रोक लगाने की मांग की है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad