ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मदरसा तोड़े जाने के बाद प्रशासन द्वारा हल्द्वानी रेलवेस्टेशन को बंद कर दिया गया है. इस स्टेशन पर फिलहाल कोई भी ट्रेन नहीं रुक रही है.

इतना ही नहीं हिंसा के बाद से सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद है और पुलिस हिंसा प्रभावित इलाकों से सटे इलाकों में भी हाई अलर्ट पर है.

हल्द्वानी जाने वाली 9 ट्रेने फिलहाल स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं. इनमें दिल्ली की तीन ट्रेन शताब्दी, संपर्क क्रांति और रानीखेत के साथ-साथ एक लखनऊ और 2 देहरादून की ट्रेन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बता दें कि हल्द्वानी में अवैध मदरसा तोड़े जाने के कारण हिंसा भड़क गई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि हालात पर काबू पाने के लिए क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

इस बीच शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हालात का जायजा लेने हल्द्वानी पहुंचे थे. इससे पहले गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया था. इस हिंसा में लगभग 300 लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

हिंसा के बाद हल्द्वानी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी और आसपास के इलाके भी पुलिस हाई अलर्ट पर हैं. मौके पर उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

गौरतलब है कि गुरुवार को थाना बनभूलपुरा के पास मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के दौरान जमकर हंगामा हुआ था. नगर निगम की टीम जब जेसीबी लेकर पहुंची तो वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों पर पथराव किया. इसस कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad