खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हो गया है। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह को 466 मतों के अंतर से हराया।

18 राउंड की मतगणना के बाद जारी अंतिम परिणाम में आर्यन बेलवाल को 1723 वोट मिले। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 1257 मत प्राप्त हुए। ABVP के आधिकारिक प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 988 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें -  Lalkuwan (Breaking) LBS महाविद्यालय हल्दूचौड़: छात्रसंघ चुनाव में हिमांशु पांडे अध्यक्ष और खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, समर्थकों में भारी उत्साह

शुरुआत से ही बढ़त बनाए रहे आर्यन

मंगलवार को हुई मतगणना के दौरान आर्यन बेलवाल ने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, उनकी बढ़त कायम रही और 18वें राउंड की समाप्ति के बाद उनके नाम पर जीत की आधिकारिक मुहर लग गई।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान: शहीद महेश सिंह भैसोड़ा इंटर कॉलेज में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं, बच्चों ने रेखांकित किए सपनों के भारत के रंग

परिणाम घोषित होते ही आर्यन बेलवाल के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और जीत का उत्सव मनाया।

यह भी पढ़ें -  एलबीएस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: हिमांशु पांडे अध्यक्ष और खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, आठ पदों पर निर्विरोध चयन

परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस एवं प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति या संभावित टकराव को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad