खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा की गर्भवती पत्नी का शव शनिवार केा घर के बाथरूम में पड़ा मिला। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका का पति अलीगढ़ में तैनात है। पत्नी का मोबाइल फोन रिसीव नहीं होने पर उसने कंट्रोल को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाथरूम से बरामद किया।

नूरपुर के मोहलला हजरतपुर निवासी दारोगा आसिफ अपनी पत्नी चांद परवीन के साथ नजीबाबाद के मोहलला अमाननगर में किराए के फ्लैट में रहता है। वह अलीगढ़ में दारोगा के पद पर तैनात है।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

आसिफ ने शनिवार दोपहर पत्नी को फोन किया, लेकिन रिसीव में नहीं किया। इस पर उसने चांद परवीन की बहन शबनम को सूचना दी। शबनम फ्लैट में पहुंची। अंदर गई तो 26 वर्षीय चांद परवीन बाथरूम में पड़ी हुई थी। बाथरूम को दरवाजा कुछ खुला हुआ था।

एएसपी सिटी ने देखा घटनास्थल

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी, सीओ देश दीपक ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों को जाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद स्वजन और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बहन ने हत्या की आशंका जताई है। मृतका के पति मोहम्मद आसिफ जनपद अलीगढ में पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

छह महीने पहले किया था निहाल

आसिफ ने छह महीने पहले चांद परवीन पत्नी महबूब निवासी मोहल्ला गडरियान हाल निवासी आसना महल मोहल्ला अमाननगर कस्बा एवं थाना नजीबाबाद से निकाह किया था। बताया जा रहा है कि उसने यह दूसरा निकाह है। मृतका करीब चार महीने की गर्भवती है। आसिफ की पहली पत्नी और बच्चे नूरपुर के मोहल्ला हजरतपुर में रहते हैं। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें -  ⚠️ मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारत तक! गैस सप्लाई घटी, उत्तराखंड सरकार ने शुरू की ‘लकड़ी ईंधन’ की तैयारी

महिला के बाल खुले हुए थे

चांद परवीन का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था। उसके बाल खुले हुए थे। वह नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। बताया जा रहा है कि फ्लैट का मुख्य दरवाजा की हैंडल घुमाकर खुल जाता है। इसलिए आशंका है कि महिला के साथ कोई अनहोनी भी हो सकती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad