ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम अब गुरुजी का रिजल्ट तय करेंगे। शिक्षा निदेशक ने खराब परीक्षाफल पर शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ.मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा कि उत्तराखंड बोर्ड 19 अप्रैल 2025 को परीक्षाफल घोषित कर चुका है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

इसमें हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.77 प्रतिशत और इंटर का 83.23 प्रतिशत रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी अपने जिले में खराब परीक्षाफल वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से इस संबंध में जानकारी लेकर इस तरह के शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दें।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

राजकीय शिक्षक संघ ने किया विरोध

राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशक के इस निर्देश का विरोध किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान व महामंत्री रमेश पैन्युली ने कहा, यह शिक्षकों का उत्पीड़न है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी है। परीक्षा परिणाम यदि खराब है तो इसके लिए सिर्फ शिक्षकों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad