ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

इंस्ट्राग्राम से हुई दोस्ती पर भरोसा करना युवती को भारी पड़ गया। युवत ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से वीडियो और फोटो भी बना ली।

इनके जरिये उसने युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती ने बात नहीं मानी तो उसने अंतरंग वीडियो और फोटो युवती के जानने वालों को भेज दिए। वह तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  (ब्रेकिंग न्यूज) नैनीताल: ​विधानसभा टिकट की रेस से सीधे राज्यसभा पहुंचे दिनेश आर्य, जानिए

मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी से लिए वर्क फॉम होम करती है। शधिकरी नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी अनिरुद्ध राणा पुत्र परमवीर राणा से उसकी दोस्ती इस्ट्राग्राम के जरिये हुई थी। इसी वर्ष अगस्त में कंपनी के काम से वह नोयडा गई और अनिरुद्ध से मुलाकात हुई थी। नोएडा में उसके साथ रही और इस दौरान अनिरुद्ध ने धोखे से युवती की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो दिखाकर वह ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगा। बात न मानने पर मारपीट करता। उसकी बात नहीं मानी तो युवती के रिश्तेदारों और दोस्तों को वीडियो भेजने लगा।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

युवती ने उसे हल्द्वानी बुलाया और पुलिस के सामने समझौता हुआ। हालांकि समझौते के बाद भी अनिरुद्ध नहीं माना। उसने युवती के नाम से दो इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने लगा। पीड़िता फिर पुलिस के पास पहुंची और फिर से समझौता हुआ। इससे अनिरुद्ध और उसका पिता और नाराज हो गए। अनिरुद्ध का पिता अपने बेटे के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad