ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है. जिसके तहत डीजीपी दीपम सेठ को सुपर स्केल में पदोन्नत किया गया है. जबकि, आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16 वें स्केल में प्रमोशन दिया गया है. इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है. वहीं, पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नत किया गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन: बता दें कि सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शासन ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को सुपर स्केल यानी 17 वें स्केल में पदोन्नति करने समेत 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं. आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16वें स्केल में पदोन्नति दी गई है. इनके लिए निसंवर्गीय पद सृजित हुआ है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

वहीं, पुलिस महानिरीक्षक पद पर 2007 बैच के आईपीएस जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस और योगेंद्र रावत को नियमित और सदानंद दाते एवं सुनील कुमार मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान करने के आदेश जारी किए गए हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नत किया गया है. इसके साथ ही प्रह्लाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान प्रमोशन दिया गया है.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

गौर हो कि इससे पहले गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए ने होमवर्क पूरा कर लिया था. साथ ही डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) बैठक भी कर ली थी. डीपीसी के बाद पदोन्नति यानी प्रमोशन देने के लिए एक्स कैडर पद भी सृजित कर लिए गए थे. वहीं, अब 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नत किया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad