breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। ऊचापुल क्षेत्र में खबर कवरेज के दौरान स्थानीय पत्रकार दीपक अधिकारी पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

हमलावरों ने उनकी पिटाई के साथ मोबाइल और कैमरा छीनने की भी कोशिश की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

गंभीर रूप से घायल दीपक को तुरंत कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

स्थानीय पत्रकार संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर तेजी से कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए भी उतर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक शांति के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। प्रशासन से शीघ्र न्याय और सुरक्षा बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।