खबर शेयर करें -

काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवलातल्ला की सिंचाई नहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

गौर हो कि कलयुगी मां ने नवजात बेटे को जन्म देते ही नहर में फेंक दिया. जैसे ही लोगों ने शव को नहर में देखा तो हड़कंप मच गया. साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. जिसके बाद सूचना तत्काल पुलिस को दी.पुलिस के अनुसार देवलातल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई नहर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चिकित्सकों के अनुसार नवजात लड़का था और उसके नाभी में नाल लगी हुई थी. संभावना जताई कि प्रसव के समय महिला का आठ से नौ माह का गर्भ रहा होगा.

प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है बिन ब्याही मां ने लोकलज्जा के डर से इस बच्चे को जन्म देने के बाद नहर में फेंक दिया होगा. पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है. काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है. पुलिस टीम को मामले की खुलासा के लिए लगाया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad