ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, पिथौरागढ़

मित्र पुलिस कही जाने वाली उत्तराखंड पुलिस के आये दिन दुर्व्यवहार के वीडियो वायरल होते रहते हैं इस बार पिथौरागढ़ में एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला से एक महोत्सव के दौरान छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के कनालीछीना का है, जहां एक महोत्सव के आयोजन के दौरान पुलिस कर्मी शराब के नशे मे पहुंच गया और वहां ड्यूटी पर तैनात महिला की दुकान पर बैठ गया, स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए उस पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्थानीय लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में पुलिस का एक जवान एक महिला की दुकान में बैठा हुआ दिख रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जगह महिला की दुकान पर पुलिस कर्मी के बैठे होने से युवाओं में आक्रोश फैल गया। युवाओं ने पुलिस कर्मी से ड्यूटी छोड़कर महिला की दुकान पर बैठे होने का कारण पूछा तो जवान खाना खाने के लिए बैठे होने का इशारा करता दिख रहा है, लेकिन नशे में होने के कारण वह बोल नहीं पा रहा था।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

हालांकि स्थानीय लोग वीडियो में ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिसकर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

वहीं इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने कहा कि मामले की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad