खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नैनीताल जिले में दो अक्टूबर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां ओखलकांडा ब्लॉक के खंस्यु थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली है. इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक हादसा खंस्यु थाना क्षेत्र में लूगड़ से 3 किलोमीटर आगे पटरानी पुल के पास हुआ. बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरा है. पिकअप वाहन विद्युत विभाग का बताया जा रहा है, जिसमें 18 साल की युवती समेत चार लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें -  🔥 भीषण गर्मी के चलते इस जिले में बदला विद्यालय का समय: आधे दिन के हुए स्कूल

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने खाई में उतरकर सबका रेस्क्यू किया. खाई से रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 18 साल की नीलम परगाई को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: डिजिटल पेमेंट की अज्ञानता पड़ी भारी: चाट के 30 रुपये चेक करने के चक्कर में महिला ने ग्राहक को भेजी मोटी रकम

वहीं घायल में एक पटरानी और दो उधम सिंह नगर जिले के शक्ति फार्म के रहने वाले बताए जा रहे है. दुर्घटनाग्र गाड़ी विद्युत विभाग की बताई जा रही है. खंस्यु थाना प्रभारी रोहतास सागर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -  ⚖️ नैनीताल में मीट विवाद बना हत्या का कारण, दोषी को उम्रकैद | खड़िया खनन पर हाईकोर्ट सख्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad