खबर शेयर करें -

दोस्तों के बयानों पर परिजनों का संदेह, कपड़े और मोबाइल दूसरी जगह से मिले; पुलिस जांच में जुटी

​ऊधमसिंह नगर (अग्रसर भारत ब्यूरो):

जिले के शांतिपुरी नंबर चार स्थित गौला नदी में नहाने गए 17 वर्षीय छात्र पवन चौहान की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाकर रविवार देर शाम छात्र का शव बरामद कर लिया। वहीं, इस घटना में परिजनों ने छात्र के दोस्तों पर गहरा संदेह व्यक्त किया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले के हर पहलू की गहन जांच शुरू कर दी है।

​स्कूल जाने के लिए निकला था पवन

परिजनों के अनुसार, पवन 15 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में वह अपने तीन दोस्तों के साथ स्कूटी पर सवार होकर शांतिपुरी नंबर चार स्थित गौला नदी में नहाने पहुंच गया। देर शाम तक जब पवन घर नहीं लौटा, तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से सख्ती से पूछने पर पता चला कि पवन नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

​बारिश ने डाली बाधा, रविवार शाम मिला शव

शनिवार को शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज बारिश और घने अंधेरे के कारण रात 10 बजे रोकना पड़ा। रविवार सुबह एसडीएम गौरव पांडे और तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पुनः तलाशी अभियान शुरू किया गया। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार देर शाम गौला नदी से पवन का शव बरामद कर लिया गया। रविवार दोपहर विधायक तिलकराज बेहड़ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

​संदिग्ध परिस्थितियां: कहीं और मिला सामान

इस पूरी घटना में दोस्तों की भूमिका सवालों के घेरे में है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यदि पवन नदी में डूबा था, तो दोस्तों ने इसकी तत्काल सूचना उन्हें क्यों नहीं दी? इसके अलावा, घटनास्थल पर पवन के कपड़े, जूते और मोबाइल न मिलने से मामला और उलझ गया। हालांकि, रविवार दोपहर बाद पुलिस ने पवन का सामान पंतनगर छोटी मार्केट के पास से बरामद कर लिया है, जिससे घटना और अधिक रहस्यमयी हो गई है।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

​पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि मृतक छात्र के साथ गए सभी दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। शुरुआती पूछताछ में दोस्तों का कहना है कि नहाते समय अचानक पैर फिसलने से पवन गहरे पानी में चला गया। फिलहाल पुलिस बयानों के विरोधाभास और घटनास्थल से दूर मिले सामान की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad