ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -
खटीमा,  मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहे बाइक सवार श्रद्धालु पिता-पुत्र सहित तीन को वैन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रिफर कर दिया।
रविवार को गांव सिरौना थाना बिसारत गंज जिला बरेली यूपी निवासी अहवरन सिंह (51) पुत्र जगदीश सिंह अपने पुत्र शिवम (22) और बिनावर बदायूं निवासी ओमवीर के साथ बाइक संख्या यूपी25 डीई 9861 से मां पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे थे। रविवार रात्रि करीब 11 बजे नदन्ना नहर पुल के पास टनकपुर की ओर से आ रही वैन संख्या यूपी25डीटी-4933 ने टक्कर मार दी।
जिसमें बाइक पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 की सहायता से उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अहवरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया। ओमवीर को मामूली चोटें थी। पुलिस ने घायल युवक के जेब में मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी।
परिजन देर रात अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। बड़ा पुत्र शिवम घायल है जिसकी दो साल पहले शादी हुई है जबकि सोमेंद्र 18 वर्ष का है। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad