खबर शेयर करें -

मेष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया होने वाला है परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगा रह सकता है।

वृषभ- कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय हो सकती है दिन ठीक ठाक बना रहेगा। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुन- नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती है संतान आपसे घूमने की जिद्द कर सकते है। फिजूल के खर्चों से बचना होगा। काम काज में कमी देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें -  🔥 28 सितंबर 2026 राशिफल: आज किस राशि का ‘Fortune Switch’ होगा ON? जानिए Career, Money और Love में आपका बड़ा Signal

कर्क- आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता है ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है प्रेमी के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।

सिंह- वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। आज का दिन आपके लिए कुल मिलाकर सामान्य होने वाला है आज आपको शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत है। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कन्या- धार्मिक काम काज आज घर में पूरे हो सकते हैं मेहमानों का आना जाना लगा रह सकता है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता भी पक्का हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला- घर परिवार में अनबन हो सकती है आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। अपने शब्दों को सोच समझ कर बोलें। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबराना नहीं हैं। पुराने मित्रों से आज मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  🔥 28 सितंबर 2026 राशिफल: आज किस राशि का ‘Fortune Switch’ होगा ON? जानिए Career, Money और Love में आपका बड़ा Signal

वृश्चिक- आज का दिन बढ़िया होने वाला है कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है काम काज में तेजी बनी रह सकती है अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं सेहत का ध्यान रखें।

धनु- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। कानूनी मामलों में पड़ने से बचना होगा। छोटी यात्रा भी आज आप परिवार के साथ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  🔥 28 सितंबर 2026 राशिफल: आज किस राशि का ‘Fortune Switch’ होगा ON? जानिए Career, Money और Love में आपका बड़ा Signal

मकर- किसी भी प्रकार की गैर जिम्मेदराना हरकत न करें। रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है ऐसे में आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत बना रह सकता है काम काज पूरे होंगे।

कुंभ- आज किसी कारण आप विवाद में फंस सकते हैं फिर भी आपको आर्थिक परेशानी में कमी आएगी। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यों में आपकी रूचि बनी रह सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन- आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है किसी खास से अपने मन की बात कर सकते हैं जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ की भी प्राप्ति हो सकती है काम काज पूरे होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad