ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व इन्दिरा नगर-1 निवासी दीपक जोशी को क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट की संस्तुति एवं भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा बी एस एन टेलीफोन एडवाइजरी कमेटी (TAC), नैनीताल जनपद का डायरेक्टर मनोनीत किया गया है। 4 सितंबर 2025 को इस बाबत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार दिल्ली की आधिकारिक पत्र जारी की गई है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

दीपक जोशी, TAC की इस भूमिका में BSNL की मोबाइल, इंटरनेट ब्रॉडबैंड, FTTH, लैंडलाइन समेत अन्य तकनीकी सेवाओं से जुड़ी जनसमस्याएँ और सुझाव सरकार तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से नैनीताल जनपद के उपभोक्ताओं की दूरसंचार सेवाओं से संबंधित समस्याएं और अधिक प्रभावी एवं तेज़ी से दूरसंचार विभाग तक पहुंच सकेंगीं।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

 

दीपक जोशी ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट जी और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। वह अपने क्षेत्र की नेटवर्क व दूरसंचार संबंधी सभी समस्याओं को TAC समिति में मजबूती से उठाकर जनहित को सर्वोपरि रखेंगे।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की कार्रवाई, हाईवे किनारे से हटाई गईं फड़-ठेलियां; 17 चालान काटे

क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं नागरिकों ने दीपक जोशी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर बधाई दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। दीपक जोशी ने सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।