खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्द्वानी।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह एक हृदयविदारक दुर्घटना घटित हुई। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि उनके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल है।

हादसे का विवरण

​प्राप्त विवरण के अनुसार, हिम्मतपुर चौमवाल निवासी कार्तिक कांडपाल (32 वर्ष) पुत्र कृष्ण नन्द कांडपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी से हल्दूचौड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनके गांव की ही निवासी नेहा कांडपाल (25 वर्ष) पुत्र पुष्कर कांडपाल ने उनसे लिफ्ट ली। नेहा अशोक लीलैंड कंपनी में कार्यरत है और अपने कार्यस्थल की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: 85 करोड़ की लागत से बन रहे अत्याधुनिक दुग्ध प्लांट का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता देख गदगद हुए डेयरी विकास निदेशक

अनियंत्रित होकर डंपर के नीचे घुसी स्कूटी

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही स्कूटी गांव की सड़क से मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर आई, कार्तिक ने आगे चल रहे डंपर (संख्या UK 01-CA 3035) को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार्तिक का सिर डंपर के टायर की चपेट में आ गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रही युवती

​हादसे में युवती नेहा कांडपाल के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी भिजवाया गया। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार नेहा की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: रुद्रपुर सामूहिक दुष्कर्म केस में दो दोषियों की सजा निलंबित, जमानत मंजूर | दूसरी ओर पॉक्सो कोर्ट से 10 साल की सजा

​पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।