ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के नव नियुक्त जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देशों के तहत जिले की तहसील नैनीताल, धारी और खनस्यूँ में राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा विभिन्न गाँवों में चौपाल लगाई गई।

इस दौरान विरासत नामांतरण से जुड़े कुल 33 प्रकरण मौके पर ही निपटाए गए। तहसील नैनीताल के पट्टी नथुवाखान से, तहसील धारी के विभिन्न गाँवों से 21 और तहसील खनस्यूँ से 12 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। डीएम रयाल ने निर्देश दिया कि नामांतरण में अनावश्यक विलंब न हो और विवाद रहित मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक लाभों में देर न हो।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

इस पहल से ग्रामीण जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और समस्या समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनी है।

डीएम रयाल का यह कदम जिले में जनसुनवाई और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

यह कार्रवाई केवल 48 घंटे के भीतर शुरू होकर प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव का संकेत देती है और जिले के विकास व जनहित को प्राथमिकता देने वाला संकेत भी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।