ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी — शहर में तेजी से बढ़ रहे अवैध स्पा सेंटर्स व आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर अब प्रशासन सख्त मोड में आ गया है। एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी के छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, सचिव, उपाध्यक्ष समेत कई छात्र नेताओं ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर इन पर कठोर कार्रवाई की मांग की।छात्र नेताओं ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि हल्द्वानी शहर में दर्जनों स्पा सेंटर्स बिना वैध लाइसेंस, स्वास्थ्य प्रमाणन, नगर निगम की अनुमति और पुलिस सत्यापन के संचालित हो रहे हैं। कई स्पा सेंटर्स में मालिश व थेरेपी की आड़ में अनैतिक व आपत्तिजनक गतिविधियाँ होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानूनी उल्लंघन है बल्कि इससे महिला सुरक्षा, सामाजिक नैतिकता और युवाओं का भविष्य भी खतरे में पड़ रहा है।छात्र संगठन ने मांग की कि सभी स्पा सेंटर्स का संयुक्त निरीक्षण नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम से कराया जाए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

बिना अनुमति चल रहे केंद्रों को तत्काल सील किया जाए और संचालकों के खिलाफ महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, मानव तस्करी निवारण अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाए।मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि अवैध रूप से संचालित हो रहे स्पा सेंटर्स पर अब अंकुश लगेगा और शहर में स्वच्छ सामाजिक माहौल कायम होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।