ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा के कड़े निर्देश में लालकुआँ पुलिस को 02 चोरी के मामले में मिली बड़ी सफलता

नशे की लत में डूबे शातिर चोर को सोने के लाखों के जेवरात सहित किया गिरफ्तार, पूर्व में भी जा चुका है जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देश में लालकुआ पुलिस ने 02 अलग-अलग चोरी के मामलों का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 24/02/2025 को वादी श्रीमती बसन्ती देवी निवासी तिवारी नगर बिन्दुखत्ता व 29/04/2025 को वादी श्री हीरा सिंह शाही निवासी तिवारी नगर बिन्दुखत्ता लालकुआँ क्षेत्र से 02 अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें अज्ञात चोर द्वारा घरों से सोने के आभूषण (मंगलसूत्र, झुमके, नथ, मांगटीका आदि) चोरी कर लिये गये थे। दोनों घटनाओं में कोतवाली लालकुआँ में मुकदमे क्रमशः FIR No. 47/25 एवं FIR No. 94/25 के तहत अभियोग दर्ज कर विवेचना चौकी बिन्दुखत्ता प्रभारी उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

उपरोक्त मामले में श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा शीघ्र अनावरण के कड़े निर्देश दिए गए थे।

अनुपालन में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआँ श्री दिनेश फर्त्याल द्वारा पुलिस टीम गठित की गईं।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

पुलिस टीम द्वारा 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया एवं 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सघन सुरागरसी-पतारसी की गई। इसी क्रम में दिनांक 23/06/2025 को अथक प्रयास के उपरांत अभियुक्त बादल गौसाई उम्र- 20 वर्ष पुत्र स्व0 पप्पू गौसाई निवासी- तिवारी कालोनी, लालकुआँ को शमशान घाट के पास मैन हाईवे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर दोनों मुकदमों से संबंधित चोरी का माल बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने इंजेक्शन के नशे का आदी होना स्वीकारते हुए, नशे की पूर्ति के लिये ही चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी और शस्त्र अधिनियम जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

बरामद माल विवरण-

👉 *FIR No- 94/25 – धारा 305(A)/331(3)/317(2) BNS के अंतर्गत

02 अदद पीली धातु के मंगलसूत्र
01 अदद पीली धातु का मांगटीका

👉 FIR No- 47/25 – धारा 305(A)/317(2) BNS के अंतर्गत

* 01 अदद पीली धातु की नथ
* 01 जोड़ी पीली धातु के झुमके

*पूर्व आपराधिक इतिहास अभियुक्त (बादल गौसाई)*

1. FIR No- 321/19, धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम – थाना हल्द्वानी
2. FIR No- 231/20, धारा 457/380/411 IPC – थाना लालकुआँ

*पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता
2. कानि0 विरेंद्र रौतेला
3. कानि0 दयालनाथ
4. कांस्टेबल दिलीप कुमार
5. कांस्टेबल आनंदपुरी
6. कांस्टेबल तरुण मेहता

*मीडिया सैल*

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad