ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत 

​सिलेंडर में आग लगने से मकान का सामान जलकर खाक, टला बड़ा हादसा; मासूम बच्चे बाल-बाल बचे

​बिंदुखत्ता (राजीव नगर): राजीव नगर निवासी बुद्धि वल्लभ के घर में अचानक गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई। हादसे में घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, हालांकि समय रहते घटना का पता चलने से कोई जनहानि नहीं हुई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय गृहस्वामी बुद्धि वल्लभ और उनकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थे। घर में केवल उनके दो छोटे बच्चे ही उपस्थित थे, तभी अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चों की चीख-पुकार और धुआं उठता देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​ग्रामीणों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे सिलेंडर फटने का बड़ा खतरा टल गया। घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन बच्चों के सुरक्षित बचने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।