खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता (लालकुआं)। वरिष्ठ समाजसेवी एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के बेहद करीबी और पिछले 15 वर्षों से उनके साए की तरह साथ रहने वाले सहयोगी सोनू पांडे (30 वर्ष) का अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से आकस्मिक निधन हो गया। क्षेत्र वासियों के सुख-दुख में सदैव आगे रहने वाले सोनू के इस आत्मघाती कदम से पूरे लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी सोनू पांडे का आज दोपहर बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। आनन-फानन में उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।

विकास कार्यों में रहते थे आगे:

सोनू पांडे पिछले डेढ़ दशक से विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक थे और क्षेत्र के विकास कार्यों में जी-जान से जुटे रहते थे। अचानक उनके द्वारा उठाए गए इस जानलेवा कदम से हर कोई स्तब्ध और सकते में है। उनके निधन पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतितिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

(फाइल फोटो: सोनू पांडे)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad