ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत न्यूज, लालकुआं।

​भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में बिंदुखत्ता निवासी युवा नेता रमेश कुनियाल और हल्दूचौड़ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता डी. के. दुम्का को सदस्य मनोनीत किया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी से स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में भारी उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

​रमेश कुनियाल और डी. के. दुम्का लंबे समय से संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि दोनों नेताओं को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना उनके अथक परिश्रम, संगठनात्मक प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

​कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही यह विश्वास जताया कि उनके दीर्घकालिक अनुभव और कार्यकुशलता से भाजपा किसान मोर्चा को एक नई ऊर्जा मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती से उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

​स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने उनके मनोनयन को संगठन के हित में एक सकारात्मक कदम बताते हुए ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल की प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।