breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली लालकुआं के अंतर्गत शहीद स्मारक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक कार चालक ने लापरवाही और नशे की हालत में सड़क किनारे खड़ी दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 वर्षीय मासूम बच्ची का पैर गंभीर रूप से टूट गया, जबकि उसकी बड़ी बहन को भी चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिन्दुखत्ता के गांधी नगर निवासी कुन्दन सिंह की दो पुत्रियाँ—माही पपोला (13 वर्ष) और माया पपोला—बीती 30 जून को शाम लगभग 7 बजे शहीद स्मारक के पास अपनी स्कूटी खड़ी कर अपने भाई का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान कार रोड की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित बलेरो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें -  चंपावत में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बनबसा में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

​नशे में धुत था चालक, मची चीख-पुकार

पीड़ित पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी चालक अत्यधिक नशे में था और उसने जानबूझकर पुत्रियों को मारने की नीयत से टक्कर मारी। इस भीषण दुर्घटना में छोटी बेटी माही का पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बड़ी बेटी माया को भी चोटें लगी हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीड़ितों की स्कूटी और उनका आईफोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

​अस्पताल में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद आरोपी चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जहाँ फिलहाल कृष्णा हॉस्पिटल में उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

​बेटी की गंभीर स्थिति और मानसिक रूप से परेशान होने के कारण पीड़ित पिता समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे। रविवार को पीड़ित कुन्दन सिंह ने कोतवाली लालकुआं पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर सौंपते हुए आरोपी वाहन चालक  के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad