खबर शेयर करें -

लालकुआं (अग्रसर भारत न्यूज)। ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और कॉर्पोरेट घरानों के बढ़ते हस्तक्षेप के विरोध में ‘केमिस्ट क्लब लालकुआं’ ने आर-पार की जंग का मन बना लिया है। शुक्रवार को लालकुआं स्थित संजीवनी मेडिकल स्टोर पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में केमिस्टों ने आगामी 20 मई 2026 (बुधवार) को ‘ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन’ के आह्वान पर अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक के मुख्य बिंदु और चिंताएं

​बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने वर्तमान में फार्मा क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। चर्चा के केंद्र में मुख्य रूप से तीन बड़े मुद्दे रहे:

  • ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक: केमिस्टों का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री न केवल स्थानीय व्यापारियों का अहित कर रही है, बल्कि इससे दवाओं के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ रहा है।
  • भारी डिस्काउंट का विरोध: कॉर्पोरेट फार्मेसी द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को छोटे दुकानदारों को खत्म करने की साजिश करार दिया गया।
  • नकली दवाओं से बचाव: देश को नकली दवाओं के जाल से बचाने के लिए कठोर नीति बनाने की मांग की गई।
यह भी पढ़ें -  नैनीताल:​खाकी पर कलंक: पुलिस के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, चौकी इंचार्ज समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

एकजुटता का संदेश

​बैठक में जिला नैनीताल केमिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री गोपाल अधिकारी और हल्द्वानी एसोसिएशन के महामंत्री गिरीश जोशी ने विशेष रूप से शिरकत की। केमिस्ट क्लब लालकुआं के अध्यक्ष राजकुमार सेतिया ने कहा कि यह लड़ाई केवल व्यवसाय बचाने की नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और छोटे व्यापारियों के अस्तित्व की है।

​”20 मई को लालकुआं और बिंदुखत्ता के समस्त मेडिकल स्टोर स्वामी एकजुट होकर अपने शटर गिराए रखेंगे। सरकार को यह संदेश जाना चाहिए कि केमिस्टों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

यह भी पढ़ें -  📰 स्कूल से सीधे घूमने निकल गए 6 बच्चे,🔍 400+ CCTV खंगाले, पुलिस ने कुछ घंटों में किया सकुशल बरामद

बैठक में ये रहे उपस्थित

​इस महत्वपूर्ण बैठक में महामंत्री आशीष भाटिया, कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, वरिष्ठ सदस्य अनीस अहमद, अनिल गिरधर, आशु अरोड़ा, नीरज, हरीश बिसौती, कुलदीप सिंह, मनोहर लाल, अनूप भाटिया, भोपाल, सुभाष बाबू, नीरज जोशी, विश्वजीत, विश्वनाथ, मुन्ना मित्तल, रजत, राधा, गिरीश पंत और आलोक बवेजा सहित लालकुआं व बिंदुखत्ता क्षेत्र के अनेक केमिस्ट उपस्थित रहे।