खबर शेयर करें -

लालकुआं शहर के व्यस्त कोतवाली चौराहे पर कल देर रात एक शराबी युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे से अफरा-तफरी मच गई। नशे में धुत युवक ने शराब की दुकान के सामने एक ठेले वाले का सामान सड़क पर फेंक दिया और राहगीरों तथा वाहन चालकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। इस उपद्रव के कारण कुछ देर के लिए चौराहे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक युवक शराब की दुकान पर पहुंचा था। वहाँ किसी बात को लेकर उसका दुकान के कर्मचारियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवक ने आपा खो दिया और पास ही स्थित एक ठेले वाले का सामान सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया।

​युवक की इस उद्दंडता से आसपास के लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया। उसने वहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को भी निशाना बनाया, जिससे मौके पर भारी हंगामा खड़ा हो गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भी युवक शांत नहीं हुआ और पुलिसकर्मियों से ही उलझने की कोशिश करने लगा। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत काबू में किया और हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

​कोतवाल ब्रजमोहन राणा ने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और हुड़दंग को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad