खबर शेयर करें -

दो दिनों से लापता बिंदुखत्ता निवासी बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में लालकुआँ नगर के डॉर्बी फील्ड के समीप शव बरामद हुआ है। समाचार जारी होने तक कोतवाली पुलिस और टांडा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच चुके थे, वहीं भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शव के आसपास एकत्रित थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः 9:30 बजे नगर से लगे टांडा रेंज में स्थित डॉर्बी फील्ड के समीप प्रातः मॉर्निंग वॉक करने वाले युवकों ने एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना वन विभाग और उसके बाद कोतवाली पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने शव की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में महारैली के बाद बड़ा ऐलान: मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन पर भी नहीं माने ग्रामीण, तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

वही वरिष्ठ उप निरीक्षक नेगी ने बताया कि मृतक व्यक्ति बहादुर सिंह दसौनी उम्र 60 वर्ष संजय नगर प्रथम बिंदुखत्ता के निवासी हैं, जो कि गत 6 जून की दोपहर से घर से लापता थे, उनकी गुमशुदगी गत दिवस लालकुआं कोतवाली में दर्ज की गई है, संदिग्ध परिस्थितियों में टांडा के जंगल में शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, भारी संख्या में लोग मृतक को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

उन्होंने बताया कि मृतक बहादुर सिंह दसौनी के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं, सभी का विवाह हो चुका है, समाचार जारी होने तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में मौसम ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, 179 ट्रेकर्स फंसे; 8 हेलीकॉप्टरों से आज रेस्क्यू
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad