ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अग्रसर भारत न्यूज

लालकुआँ/हल्द्वानी।

लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की गरिमामयी उपस्थिति में ‘उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय’ का ऐतिहासिक भूमि पूजन एवं शिलान्यास संपन्न हुआ।

​इस अवसर पर गोलापार हेलीपैड पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्रीय युवाओं एवं प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​”युवाओं और खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत”

​भाजप युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक व दूरगामी कदम है। इस विश्वविद्यालय के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर एवं आधुनिक प्रशिक्षण, विश्वस्तरीय सुविधाएं और नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उत्तराखंड खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​कार्यक्रम में प्रमुख दिग्गजों की उपस्थिति

​इस भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल मंत्री रेखा आर्या, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

​साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों में खेल विभाग उत्तराखंड की निदेशक दीप्ति सिंह एवं विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​कार्यक्रम का समापन ‘खेलो उत्तराखंड, बढ़े उत्तराखंड’ के ऊर्जावान संकल्प के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।