ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्दुचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार देर शाम एक दिल को दहला देने वाली घटना हुई, जहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट (50) और उनकी पत्नी उमा भट्ट (45) ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जानकारी के मुताबिक प्रकाश भट्ट घर पहुंचे तो किसी बात पर दंपति में बहस हो गई। पड़ोसियों के अनुसार, इसी दौरान उमा भट्ट ने अचानक घास सुखाने वाली दवा पी ली।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

पत्नी को ऐसा करते देख प्रकाश ने भी बची हुई शेष दवा स्वयं पी ली।प्रकाश अपनी पत्नी को जीप में डालकर तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी ले गए। वहां उपचार के दौरान उमा ने दम तोड़ दिया, जबकि प्रकाश जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

पत्नी के निधन की जानकारी के बाद प्रकाश बेहद गमगीन हैं और उन्होंने कहा है कि यदि ठीक हुए तो दोबारा जहर खा कर अपनी जान देंगे ताकि पत्नी के पास जा सकें।पड़ोसियों की मानें तो उमा को दृष्टि संबंधी समस्या थी, जिसके कारण प्रकाश अक्सर अपने रेस्टोरेंट से खाना लेकर आते थे और कभी-कभी पत्नी को रेस्टोरेंट में बैठाकर भी खिलाते थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

प्रकाश भट्ट पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुके हैं और उनका आईओसी डिपो के सामने रेस्टोरेंट है। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के कारण वह क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।पत्नी की अचानक मौत से परिवार में मातम छाया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दंपति के दो बच्चे—एक पुत्र और एक पुत्री—शहर से बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।