ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

“लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग में मोती नगर के पास ट्रक और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गयी, हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा,

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जम गई, लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.”

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोतीनगर चौराहे पर दूध का कैंटर वाहन और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर सड़क से नीचे जा पहुंचा. इस दौरान ऑटो सड़क पर ही पलट गया, हादसे में ऑटो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए. घटना में ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा, इसके बाद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को ऑटो से निकला. सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें एक बालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad