खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल द्वारा क्षेत्र के जय मां हाट कालिका प्रांगण में एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक स्वास्थ्य संकल्प को आगे बढ़ाने का दृढ़ संकल्प लिया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला ने की। यह पूरा आयोजन कार्यक्रम संयोजक पंकज कोरंगा के कुशल नेतृत्व और मंडल उपाध्यक्ष हेमा कांडपाल के सटीक निर्देशन व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। योगाभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, और ध्यान का गहन अभ्यास किया।

भारत की अनूठी देन है योग

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी प्रयासों की बदौलत ही वैश्विक पटल पर स्थापित हुआ है, जिससे भारत को विश्व स्तर पर इसका गौरवपूर्ण अवसर मिला। इसके साथ ही योग गुरु स्वामी रामदेव ने देश और दुनिया में योग की मजबूत नींव रखकर इसे जन-जन तक पहुँचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आज प्रधानमंत्री मोदी और बाबा रामदेव के संदेश व निर्देशों का पालन करते हुए देश का प्रत्येक नागरिक योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहा है, जिससे एक स्वस्थ और मजबूत भारत का निर्माण हो सके।

​कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” (One Earth, One Health) के वैश्विक विजन को धरातल पर साकार करने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश कांडपाल, मंडल महामंत्री पूरन बोरा, उपाध्यक्ष हेमा कांडपाल, मंडल मंत्री ललित बहुगुणा, त्रिलोक राणा, हरीश लाल और विपिन गिरी गोस्वामी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

​इनके अलावा युवा मोर्चा महामंत्री हरीश कोरंगा, योगेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा किरन खड़ायत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंभू नाथ गोस्वामी, शक्ति केंद्र संयोजक पुष्कर कोरंगा, मोहन शर्मा, हिम्मत रावत, बृजेश त्यागी सहित बूथ अध्यक्ष सरिता बोरा, हरीश जी, अजीत कृपाल नेगी, ईश्वर नेगी, विमला देवी, शीतल जी और तमाम शक्ति केंद्रों के संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व सैकड़ों ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में “योग अपनाएं, स्वस्थ भारत बनाएं” का संदेश दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad