ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बीते मंगलवार की सुबह-सुबह वन विकास निगम के डिपो और इंडियन ऑयल डिपो के बीच नेशनल हाईवे पर तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी धन्नू बिष्ट मंगलवार सुबह-सुबह किसी काम से हल्दूचौड़ की ओर बाइक से जा रहा था तभी अचानक वन विकास निगम डिपो और इंडियन ऑयल की ओर जाने वाले रास्ते के बीच अचानक नेशनल हाईवे पर तेंदुआ दिखाई दिया जिससे वह घबरा गए और वापस लौट आए। इस सड़क पर लोग सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

वहीं गौला रेंजर चंदन सिंह अधिकारी ने इस मामले में पूछे जाने पर बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही संबंधित क्षेत्र में वन विभाग द्वारा चार सीसीटीवी कमरे लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए।