ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। मोटाहल्दू की (अम्मा) सबसे उम्रदराज माताजी का देर रात्रि निधन हो गया, जिनके निधन के समाचार से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, जबकि परिवार में कोहराम मच गया है, लगभग 98 वर्षीय मथुरा देवी क्षेत्र के तमाम सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाती थी।
मोटाहल्दू निवासी अम्मा श्रीमती मथुरा देवी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी, परिवार द्वारा राम मूर्ति चिकित्सालय भोजीपुरा में उनका पेट का ऑपरेशन किया गया,
परंतु उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हो सका बट देर रात उन्होंने अपने आवास पर ही दम तोड़ दिया। अपने पीछे वह नाती-पोतों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके पोते रोहित भट्ट हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश के पीआरओ है, जबकि नाती प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दू के अध्यक्ष संदीप पांडे और बहू गरिमा पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य है, उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान मोटाहल्दू से आज सुबह 8 बजे रानीबाग चित्रशिला घाट को रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad