ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने कुल 155 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

 

श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी महोदय नैनीताल के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 आचार संहिता के दौरान जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 

श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक- 21.03.2024 को विक्रम सिंह पुत्र भजन सिंगग निवासी विंदुखेड़ा कोतवाली रुद्रपुर उ.सि. न. उम्र 20 वर्ष को वार्ड नम्बर 2 चर्च लालकुआं के पास से 155 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0 दीपक बिष्ट

2- कांस्टेबल आनंद पूरी

3-कांस्टेबल चंद्र शेखर मल्होत्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad