खबर शेयर करें -

खनन व्यवसायियों के हल्द्वानी में जबरदस्त प्रदर्शन का बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्रों से चल रहे प्रचार वाहन को पुलिस द्वारा सीज करने से नाराज 100 से अधिक खनन व्यवसायियों ने लालकुआं कोतवाली का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।

गौला खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और महामंत्री जीवन कबड़वाल के नेतृत्व में 100 से अधिक खनन व्यवसायियों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह खनन व्यवसायियों के आंदोलन को कुचलने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं,

उन्होंने कहा कि कल 25 दिसंबर को खनन व्यवसायियों के हल्द्वानी में प्रदर्शन का प्रचार कर रहे टुकटुक को कोतवाली पुलिस ने बेवजह सीज कर दिया है जिसे अभिलंब छोड़ जाए, खनन व्यवसायियों का पक्ष रखने के लिए वहां पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल एवं कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा से पकड़े गए उक्त टुकटुक को छोड़ने की मांग की, इस पर कोतवाल ने अनुमति लाने की बात कहते हुए उक्त टुकटुक को छोड़ने से इनकार कर दिया,

यह भी पढ़ें -  🚌 रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक चलती रही, अंततः खनन व्यवसायी प्रचार वाहन की अनुमति लेने हल्द्वानी को रवाना हो गये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ⚖️ दो पत्नियों के दावे में फंसी सरकारी नौकरी, बच्चों के पालन-पोषण के लिए मजदूरी को मजबूर महिला; कोर्ट में पहुंचा मामला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad