ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल), 09 सितम्बर 2025।
मंगलवार सुबह लगभग 09:04 बजे भाजपा बूथ अध्यक्ष को एक अजनबी का कॉल आया। कॉलर ने खुद को आईएस पद का अधिकारी बताते हुए झूठे आरोप में फंसाने, गाली-गलौज और तीन घंटे में गिरफ्तारी व तीन साल जेल की धमकी दी। आरोप के मुताबिक, फोन करने वाले ने महिला की शिकायत का हवाला देकर झूठे केस में फंसाने का डर दिखाया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मिल सकती है ₹2.75 करोड़ की लाभ राशि

इस घटना से भाजपा नेता मानसिक तनाव में आ गए और तबीयत भी बिगड़ गई। सलाह के बाद उन्होंने संदिग्ध नंबर को ब्लॉक कर दिया और तुरंत उत्तराखंड पुलिस ऐप पर साइबर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में दहेज की मांग बनी नवविवाहिता की मौत की वजह? कोहिनूर हत्याकांड में पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार, आत्महत्या दिखाने की साजिश का आरोप

यह घटना समाज के लिए चेतावनी है कि किसी भी प्रकार की फोन पर धमकी या फर्जी पुलिस/अधिकारी बनने वालों से सतर्क रहें। तुरंत नंबर ब्लॉक करें, किसी के दबाव में न आएं और साइबर सेल या पुलिस में ऑनलाइन शिकायत अवश्य दर्ज करें। जागरूक रहें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना संबंधित विभाग को जरूर दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  आधार कार्ड में पता अपडेट करने का तरीका बदला? C/O को लेकर जान लें UIDAI के नियम, घर बैठे ऐसे करें एड्रेस अपडेट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।