खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल में ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत मंडल कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला मंत्री नैनीताल प्रताप रैक्वाल ने मुख्य वक्ता के तौर पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में पीएम नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती तक चलने वाले इस अभियान में स्वच्छता, पौधारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों के ज़रिए समाज सेवा की प्रेरणा देने की बात दोहराई गई।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, जगदीश पंत, दिशा डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट, दुग्ध संघ निर्देशक गोविन्द मेहता, लालकुआं विधानसभा के स्वास्थ्य प्रतिनिधि बालम बोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन गिरी, लक्ष्मण जग्गी, संयोजक पूरन बोरा, सह-संयोजक हेमा कांडपाल, मंडल महामंत्री महेश फुलारा सहित नवनियुक्त शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  📰 भीमताल: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर 🚑 | 260 यूनिट रक्त संग्रह, छात्र-छात्राओं की बड़ी भागीदारी ❤️

मंडल द्वारा सांसद अजय भट्ट के लालकुआं विधानसभा में स्वास्थ्य प्रतिनिधि नियुक्त किए गए बालम बोरा का फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ, कनिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को यादगार और अनुकरणीय बताया।

भाजपा बिंदुखत्ता मंडल में शक्ति केन्द्र संयोजकों व प्रभारियों की नई नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल में मंडल अध्यक्ष श्री नवीन पपोला के नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति पर संगठन का विस्तार करते हुए शक्ति केन्द्र संयोजकों व उनके प्रभारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां संगठन की मजबूती और जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से की गई हैं।

यह भी पढ़ें -  📰 हल्द्वानी जन सुविधा शिविर में गूंजे आमजन के सवाल 🌐 | स्ट्रीट लाइट और राशन कार्ड सबसे बड़ी समस्या 🚨

निम्नलिखित शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों का गठन किया गया है:

  1. इन्द्रानगर प्रथम: संयोजक श्री प्रताप सिंह पांडा , प्रभारी महेश चन्द्र फुलारा

  2. इन्द्रानगर द्वितीय: संयोजक श्री राजेन्द्र बिष्ट , प्रभारी श्री आनंद रावल

  3. राजीवनगर प्रथम: संयोजक श्री बीरेंद्र सिंह बोरा , प्रभारी श्री पूरन बोरा

  4. पश्चिम राजीवनगर: संयोजक श्री ब्रजेश त्यागी , प्रभारी श्रीमती ललिता बहुगुणा

  5. पुराना बिंदुखेड़ा: संयोजक श्री पुष्कर कोरंगा , प्रभारी श्री हरेंद्र सिंह बिष्ट

  6. गाँधी नगर: संयोजक श्री मोहन शर्मा , प्रभारी श्री हरेंद्र सिंह रौतेला

  7. तिवारी नगर: संयोजक श्री हिम्मत सिंह रावत , प्रभारी श्री विपिन गिरी गोस्वामी

  8. संजय नगर: संयोजक श्री बसंत बल्लभ भट्ट , प्रभारी श्रीमती हेमा कांडपाल

  9. रावत नगर: संयोजक श्री दरवान सिंह कोश्यारी , प्रभारी श्री कविन्द्र कोरंगा

  10. खुरिया खत्ता: संयोजक श्री चंचल सिंह धामी , प्रभारी श्री त्रिलोक राणा

यह भी पढ़ें -  💔 नेपाल हिंसा का दर्द: 48 घंटे बाद मिला उत्तराखंड की महिला का शव, पति की आंखों से छलके आंसू 😢

मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला  ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भारतीय जनता पार्टी की नीति-नियमों के अनुरूप संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर जिला मंत्री श्री प्रताप रैक्वाल  सहित भाजपा बिंदुखत्ता मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सभी पदाधिकारीगणों ने संगठन विस्तार की इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

यह नियुक्तियां बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत बनाएंगी और पार्टी के जनसेवा कार्यों को प्रभावी रूप से चलाने में मददगार साबित होंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad