breaking news
खबर शेयर करें -

लालकुआं। क्षेत्र में घरेलू क्लेश के चलते एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति की बेरहम मारपीट से क्षुब्ध होकर एक महिला ने संदिग्ध विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

​मिली जानकारी के अनुसार, लालकुआं क्षेत्र में आए दिन होने वाले पारिवारिक विवाद ने उस वक्त उग्र रूप ले लिया जब पति ने पत्नी के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट कर दी। पति के इस शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से औपचारिक शिकायत/तहरीर प्राप्त होते ही आरोपी पति के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस बोली- ‘संकीर्ण सोच’; भाजपा ने लगाया समाज बांटने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad