ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दोस्त के साथ घर से निकला युवक पुलिस को सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने हत्या का शक जताया है।

नहीं मिली जाम से राहत – भीमताल से रानीबाग तक घंटों जाम में फंसे रहे सैलानी

लालुकआं के 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी झोपड़पट्टी निवासी विपुल तिवारी (29) पुत्र वीएन तिवारी वाहन निर्माता कंपनी में ठेका श्रमिक के पद पर कार्यरत था। रविवार को ड्यूटी से लौटने के बाद विपुल अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

रास्ते में पुलिस को विपुल घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी गई। घायल को इलाज के लिए एसटीएच भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उत्तराखंड में बढ़ता कोरोना का कहर, हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की मौत

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान

मृतक के बड़े भाई विपिन नाथ तिवारी के मुताबिक, रविवार की शाम उनके घर एक युवक आया था जो विपुल को अपने साथ ले गया था। दोनों रुद्रपुर की ओर से वापस आ रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना हो गयी। विपिन का कहना है कि विपुल और उसका दोस्त जब एक साथ बाइक पर सवार थे तो हादसे में उसके दोस्त को खरोंच तक नहीं आई।

घटना के बाद से विपुल का मोबाइल भी गायब है और उसका दोस्त भी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके लापता है। विपिन ने भाई की मौत के पीछे गहरी साजिश की बात कहते हुए हत्या करने की आशंका जताई है। सोमवार की शाम मृतक के परिजनों ने पंतनगर थाने में घटना की तहरीर देते हुए कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज, मदद करने वाले राह-वीरों को ₹25 हजार का पुरस्कार

मौसम अपडेट – उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम का मिजाज, तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad