ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं नैनीताल जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देश पर नशा मुक्त जागरूकता अभियान जोरों शोरों से चल रहा है जिसके तहत लालकुआं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट स्थित दो किलोमीटर पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है

जिसके पास से पुलिस को बेची गई शराब के 31 सौ रूपये नगद बरामद हुये है इसके अलावा दूसरी और पुलिस ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के शांतिनगर से और एक कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है वही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

बताते चले शुक्रवार की दोपहर कोतवाली पुलिस की महिला उपनिरीक्षक रंजनी आर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट स्थित दो किलोमीटर एक परचून की दुकान पर चोरी छिपे शराब की बिक्री हो रही है जिसके बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की तो परचून दुकान पर मौजूद एक युवक पुलिस टीम को देख भागने लगा जिसे मौजूद पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया पुछताछ मेंं युवक ने अपना नाम दिनेश चंद पुनेरू निवासी रावतनगर खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता बताया जिसपर पुलिस द्वारा जांच कि गई तो उसके पास से 19 पव्वे 8pm मार्का बरामद हुई साथ ही पुलिस को उसके द्वारा सुबह से बेची गई शराब की रकम 31 सौ रूपये नगदी भी बरामद हुई वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

इसके अलावा दूसरी और पुलिस ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के शांतिनगर से और एक कच्ची शराब तस्कर को उसके घर से गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से 22 पाउच कच्ची शराब बरामद कि है वही आरोपी की पहचान शंकर सिंह पुत्र ज्वाला सिंह निवासी शांतिनगर बिन्दुखत्ता के रूप में हुई है वही पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ अबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

इधर पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्य, कांस्टेबल कमल बिष्ट, चन्द्रशेखर ,आनंदपुरी ,महिला कांस्टेबल माया बिष्ट भी मौजूद रही।

इधर महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कि कार्रवाई जारी है और आगे भी जारी रहेगी उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad