ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हाईकोर्ट ने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवाने के आदेश जारी किए हुए हैं। हरिद्वार पुलिस की ओर से आदेशों का लगातार पालन कराया जा रहा है।

संतुलन बिगड़ने पर ऐसे गिरे की पता नही चला गए कहाँ, खोजबीन में जुटी पुलिस

हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने और बच्चों की चल रही परीक्षाओं को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन न करने पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

बता दें कि हाईकोर्ट ने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे पर लगे लाउडस्पीकर को उतरवाने के आदेश जारी किए हुए हैं। हरिद्वार पुलिस की ओर से आदेशों का लगातार पालन कराया जा रहा है। कुछ दिन पहले पुलिस ने रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतरवाए थे।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

इसी क्रम में भगवानपुर और बुग्गावाला पुलिस ने अभियान चलाया। पुलिस ने करीब 20 से अधिक मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे से लाउडस्पीकर उतरवाए। साथ ही हाईकोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका मिला शव हरिद्वार जाने के लिए निकला था युवक,

यह भी पढ़ें -  🚗🏔️ तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर सैलानियों का सैलाब, हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम; कैंचीधाम में 35 हजार श्रद्धालु

वहीं, चेतावनी दी कि अगर किसी ने गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट की गाइड लाइन का पालन कराने और बच्चों की परीक्षा में खलल न पड़े। इसे लेकर लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad